छत्तीसगढ़

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में बाल मेला का हुआ आयोजन बच्चों ने लगाए स्टॉल बड़ी संख्या में ग्रामीणजन हुए शामिल

अकलतरा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम कटनई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में। आज शुक्रवार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। यह मेला भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा आयोजित किया गया था। मेले का शुभारंभ सुबह प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए, जिनमें पानी पुरी, मोमोज, फिंगर समोसा। भेल, चॉकलेट, क्राफ्ट आइटम और खेल-खिलौने शामिल थे।पानी पुरी बच्चों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय रहे। मेले में कई अभिभावक और ग्रामीण भी शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं। यह बाल मेला बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!