A2Z सभी खबर सभी जिले की

राधारानी तीर्थयात्रा मंडल कोसीकलां की यात्रा पहुंची कामवन धाम

राधारानी तीर्थयात्रा मंडल कोसीकलां की यात्रा पहुंची कामवन धाम

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – राधारानी तीर्थयात्रा मंडल बलदेव गंज कोसीकलां क़े पावन सानिध्य में प्रत्येक शुक्रवार को आने वाली 84 कोस ब्रज यात्रा क़े तहत सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने किये तीर्थराज विमलकुण्ड विराजित मुख्य मन्दिर विमल बिहारी क़े दर्शन व पूजन। मन्दिर विमल बिहारी क़े सेवायत साकेत लवानिया ने सभी को विमल बिहारी का माहात्म्य सुनाया।
लवानिया ने विमलकुण्ड का माहात्म्य सुनाते हुए क़हा कि तीर्थराज विमलकुण्ड करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र व कामवन धाम का हृदय माना जाता है। इस कुण्ड के किनारे श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त करने के लिए बड़े-बड़े ऋषि-महर्षियों ने वास किया है। महर्षि दुर्वासा और पाण्डवों का निवास यहाँ प्रसिद्ध है। प्रत्येक वर्ष ब्रजमण्डल परिक्रमा-मण्डली अथवा परिक्रमा करने वाले यात्री यहाँ निवास करते हैं तथा यहीं से काम्यवन की परिक्रमा आरम्भ करते हैं। जिसमें कामवन विराजित 84 कुण्ड ,84 मन्दिर व श्री कृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शन करते हैं।
श्रद्धालुओं ने कामवन विराजित गोविन्ददेव जी ,गोपीनाथ जी ,चौरासी खम्भा ,गयाकुण्ड ,श्रीकुण्ड ,कामेश्वर महादेव ,पांच पांडव ,धर्मराज जी ,चित्रगुप्त ,चरण पहाड़ी ,भोजन थाली ,भामासुर की गुफा ,दाऊजी के चरण ,कठला ,मुकुट ,खिसलनी शिला ,सेतुबंध रामेश्वर ,लंका व यशोदा ,अशोक वाटिका ,गोकुल चन्द्रमा जी ,मदनमोहन जी सहित श्री कृष्ण की लीलास्थलियों व चिन्हों के दर्शन किये तथा बरसाना को प्रस्थान कर गये ॥

Related Articles
Show More
Back to top button