A2Z सभी खबर सभी जिले की

दालमंडी में सामान्य हुआ माहौल, प्रशासन की अनाउंसमेंट, बाजार फिर से खुला ,

 ( दालमंडी क्षेत्र का फोटो- अखंड भारत न्यूज़ )

————————————————————

 

दालमंडी में सामान्य हुआ माहौल, प्रशासन की अनाउंसमेंट, बाजार फिर से खुला,

Related Articles

वाराणसी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच बुधवार को बाजार का माहौल सामान्य दिखाई दिया। सुबह से ही दाल मंडी क्षेत्र की अधिकांश दुकानें खुल गईं और व्यापार सामान्य रूप से शुरू हो गया।

प्रशासन और पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा दाल मंडी से नई सड़क तक तथा लंगड़ा हाफिज मस्जिद के आसपास चिन्हित भवनों पर पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। बुधवार को प्रशासन की ओर से माइकिंग के माध्यम से मकान खाली करने और सड़क किनारे रखे सामान हटाने की घोषणा की गई।(अवगत कराया गया )

लक्ष्मी कटरा परिसर, जिसे कुछ दिन पहले ध्वस्त किया गया था, उसका मलबा अब भी सड़क पर पड़ा है। इसी बीच दो दिन बाद क्षेत्र की सभी दुकानें सामान्य रूप से खुलने से बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।

रिपोर्ट – श्याम सुन्दर जायसवाल, वाराणसी

 

 

Show More
Back to top button