A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

थाना नागल पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ा

 

थाना नागल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी किया गया गिरफ्तार….

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का संज्ञान लेकर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी नांगल राजकुमार चौहान के कुशल नेतृत्व में नागल पुलिस टीम द्वारा आज मुज़फ्फरनगर-देहरादून हाईवे पर ग्राम खजूरवाला मे एम0एल0डी0 स्कूल के पास से अभियुक्त आसू उर्फ फौजी पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशनपाल निवासी ग्राम उनाली थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button