
अलीगढ़ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए प्रदेश भर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज के अन्तर्गत जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता चौपाल में घरेलु हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा- निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इसके साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर डीपीओ के0के0 राय, मुख्य सेविका श्वेता शम्मी, महिला कल्याण विभाग से वर्षा शर्मा समेत अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।