
हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र से एक दुःखद खबर सामने आई है ।जहाँ पर ट्रेक्टर- ट्राली पलटने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई है।अन्य सभी घायलों को राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया।
राठ कोतवाली क्षेत्र के अमगांव मोड़ पर शनिवार साम 6:20 बजे ट्रैक्टर – ट्राली पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए ।इस दर्दनाक हादसा में दो चचेरे भाइयों भईयालाल 62 वर्षीय व सुरेश 40 वर्षीय ग्राम बरौली थरका थाना चिकाशी की मौके पर ही मौत हो गई ।ट्रैक्टर – ट्राली में सरिया व खाद की बोरिया लदी हुई थी।ये हादसा ट्रैक्टर की स्टेयरिंग लॉक होने के कारण बताया जा रहा है ।सभी घायलों को सीएचसी राठ अस्पताल में भर्ती किया गया है।मौके पर पहुंचकर एसडीएम व सीओ ने घायलों का हालचाल जाना है।वहीं पुलिस ने दोनों चचेरे भाइयों के मृतक शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

