A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 , ग्राम पंचायत पल्ला व कनवाडा में हुआ आयोजित

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 , ग्राम पंचायत पल्ला व कनवाडा में हुआ आयोजित

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामां उपखंड के ग्राम पंचायत पल्ला और कनवाडा में आज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य है ग्राम वासियों की सभी समस्याओं का एक जगह समाधान करना है ! 18 विभागों के अधिकारी कर्मचारी आए हुए हैं ,कैंप प्रभारी तहसीलदार कामां भरत दान चारण हैं सह प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा , डॉक्टर पवन चौधरी पशुपालन विभाग मॉनिटरिंग अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सेवा सिविऱ का उद्देश्य एक जगह पर कोई समस्या शिकायत है उसका निस्तारण करना है ! पशुपालन विभाग में योगी योजना चल रही है उनको डॉक्टर चौधरी ने बताया की पशुओं की जांच करके उपचार छोटे पशु बड़े 166, आंखों का मुंह बीमारी का टीकाकरण 600, पेट के कीड़ों की दवाई पिलाना200, एक्सटर्नल परजीवी के लिए छिड़काव 150, 09 बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया ! , लाभान्वित पशुपालकों की संख्या 229 रही ! डॉ पवन चौधरी ने बताया कि सेक्स सॉर्टेड सीमन का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाना, निरासित जो सांड घूमते रहते हैं या पशु घूमते रहते हैं उनकी संख्या आने वाले समय में कम होगी, जिससे 90% फीमेल ही पैदा होंगे , 1962 मोबाइल वेन निशुल्क सेवा आपके घर पर, मंगला पशु बीमा घर घर जाकर करते हैं !  डॉ पवन चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार की जो भी योजनाएं हैं उनको गरीब पशुपालक तक पहुंचाने का जिम्मा ले रखा है !  शिविर में सरपंच सीमा , डॉ मदन मोहन शर्मा मेडिकल विभाग, बिजली विभाग, जल विभाग ,राजस्व विभाग ,डॉ पवन चौधरी पशुपालन विभाग तथा उनके दो सहायक पशुधन हेमंत सिंह और एक पशु सेवक रामराज गुर्जर व अन्य गांव वासी उपस्थित रहे !

Related Articles
Show More
Back to top button