

मौदहा हमीरपुर। मुख्य सडक किनारे खडी फोर व्हीलर से टकरा कर बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
कस्बे निवासी अंकित साहू(29)पुत्र छोटेलाल बाईक से जा रहा था रफ्तार अधिक होने के कारण अंकित बैंक आफ बडौदा के निकट सडक किनारे खडी फोर व्हीलर से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर उसका इलाज किया गया फिलहाल घायल युवक को गंभीर चोंटें बताई जा रही हैं।