अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर
पलिया कोतवाली पुलिस ने स्मैक कारोबारी को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से बरामद हुई 20 ग्राम अवैध स्मैक, एनडीपीएस के तहत की गयी कार्रवाई
पलिया कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम मरौचा निवासी हारुन पुत्र हबीब अहमद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गयी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार गोली एवं अमन राय मौजूद रहे।
बता दें कि पलिया नगर सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे नशीले कारोबार में स्थानीय पुलिस विभाग के कुछ मठाधीशों की पूरी संलिप्तता रहती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो पुलिसकर्मी तीन-तीन और चार-चार साल से एक ही थाना क्षेत्र में तैनात हैं, उन्ही की वजह से स्मैक कारोबारियों को अभयदान मिलता रहता है।यदि लम्बे समय से एक ही थाना क्षेत्र में जमे पुलिसकर्मियों का स्थानान्तरण कर दिया जाए तो निश्चित रूप से स्मैक कारोबारियों का भांडाफोड़ होने में समय नहीं लगेगा।

