


75 वा साप्ताहिक हवन आर्य समाज प्रधान डॉक्टर हजारीलाल आर्य पार्षद ने वेद मंत्रों के द्वारा किया गया
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां – आर्य समाज कामा द्वारा कस्बे के पहाड़ी रोड स्थित डालचंद बघेल के निवास पर हुआ 75 वा साप्ताहिक हवन आर्य समाज प्रधान डॉक्टर हजारीलाल आर्य पार्षद ने वेद मंत्रों के द्वारा दिलाई हवन में आहुतियां और उपस्थित लोगों को बताया कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को मानते हैं तो श्री राम के चरित्र को और उनकी बात को भी मानें माता पिता की सच्चे मन से सेवा करें रामचंद्र चरित्र मानस के अयोध्या कांड में श्री राम के वन में जाने का एक प्रसंग है जहां कहते हैं कि इस जगत में उसी का जन्म धन्य है जिसको माता-पिता प्राणों के समान प्रिय हैं उनके हाथों में चारों पदार्थ धर्म अर्थ काम मोक्ष रहते हैं इसलिए हम माता-पिता की सेवा सच्चे मन से करें अगर माता-पिता हमारे व्यवहार से खुश हैं तो परमात्मा अपने आप खुश रहेंगे और हमें सुख देंगे और कहा कि हम अपनी संस्कृति को अपनावें विदेशी का त्याग करें किसी भी मांग लिक कार्यक्रम में हवन करवाएं केक काटना बंद करें हवन के कार्यक्रम में मोहन सिंह बघेल दयाराम रमेश श्याम बघेल तेज सिंह लोकेश हरिओम कन्हैया सुंदर रवि देवेश आदि लोग और माता बहने उपस्थिति रही