

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी
शहडोल के मिनी ब्राजील के नाम से प्रसिद्ध ग्राम विचारपुर के फुटबाल खिलाड़ी फुटबाल का प्रशिक्षण प्राप्त करने भोपाल के एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए एवं दिल्ली से जर्मनी के लिए रवाना होंगे।
विचारपुर से कुल पाँच खिलाड़ी और एक महिला प्रशिक्षक का चयन किया गया है। इनमें सुश्री लक्ष्मी साहसी (प्रशिक्षक, 31 वर्ष),सानिया कुशवाहा (खिलाड़ी, 14 वर्ष),सुहानी कोल (खिलाड़ी, 15 वर्ष),प्रीतम कुमार (खिलाड़ी, 14 वर्ष) वीरेंद्र बैगा (खिलाड़ी, 16 वर्ष),मनीष घसिया (खिलाड़ी, 16 वर्ष) के नाम शामिल है।
जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब द्वारा विचारपुर के पाँच खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा।