
पदोन्नति होने पर जॉयंट्स ग्रुप एवं अपना घर सेवा समिति कामवन ने किया सम्मान
रिपोर्टर मननमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां :– राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां में प्रधानाचार्य पद पर रिंकू बाला वशिष्ठ को स्थानांतरण कर पुनः पदासीन होने व श्रीमति प्रीति शर्मा को पदोन्नति प्राप्त कर उप प्रधानाचार्य पद पर आसीन होने पर जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन एवं अपना घर सेवा समिति इकाई कामां के सदस्यों द्वारा विद्यालय पहुंच कर सम्मान कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल, अपना घर अध्यक्ष प्रमोद पुजारी एवं मिडिया प्रभारी राज• राष्ट्रीय शिक्षक संघ राकेश खंडेलवाल द्वारा दुपट्टा गुलदस्ता एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर हरी कुम्हेरिया सुरेश सोनी डॉक्टर संजय शर्मा भुवनेश दुबे विनोद गोस्वामी एवं अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
राकेश खंडेलवाल ने बताया कि प्रीति शर्मा इसी विद्यालय की मेधावी छात्रा रही है एवं गत कई वर्षों से इसी विद्यालय में व्याख्याता के पद पर रहते हुए छात्राओं की सेवा में कार्यरत हैं व बच्चों को पढ़ाई में मेहनत कराने के साथ उनके उज्जवल भविष्य के सपने को साकार करने में प्रयासरत रहती हैं।

