

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। दशहरा पर्व पर रावण का दहन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जूनी मनावर स्थित दशहरा मैदान पर किया जाए इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कई दशकों से रावण दहन दशहरा मैदान पर किया जाता आ रहा है उसकी जगह बदलकर इस वर्ष दशहरे पर रावण का दहन मेला मैदान में किए जाने का नपा ने प्रस्ताव पारित किया जिसका विरोध करते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई। उक्त बात नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी ने व्यक्त करते हुए बताया कि मनावर नगर में प्रतिवर्ष दशहरे पर रावण का दहन जूनी मनावर स्थित श्मशान के पास दशहरा मैदान पर पिछले 100 से अधिक वर्षों से किया जाता आ रहा है।
शास्त्रो के अनुसार रावण दहर नगर किए दक्षिण दिशा यम मार्ग में किया जाता है। उसी अनुसार मनावर नगर की दक्षिण दिशा में दशहरा मैदान पर रावण दहन किया जाता आ रहा है और रियासतकाल के समय से ही इसी स्थान पर नवमी पर पाड़ो की बली भी दी जाती थी इसलिए यह स्थान दशहरा मैदान के नाम से भी जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों से नगर में चर्चा चल रही है कि नगर पालिका परिषद मनावर द्वारा प्रस्ताव करके उक्त रावण दहन स्थान को बदलकर नगर के मध्य में स्थित मेला मैदान में किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इस प्रकार का प्रस्ताव नहीं नगर हित में है और नहीं शास्त्रो के अनुसार सही है। रावण दहन दक्षिण दिशा यम लोक मार्ग में किया जाता है और उसी प्रकार मनावर नगर में भी रावण दहन किया जाता आ रहा है। अगर नपा द्वारा इस वर्ष मेला मैदान में रावण दहन किया जाता है तो शास्त्रो के अनुसार सही नहीं होगा। इससे नगर की जनता की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचेगी।
मेला मैदान नगर के मध्य में होकर आस पास घनी आबादी, गरीब लोगो के कच्चे मकान होने के कारण यहां पर रावण दहन किया जाता अनुचित है। कभी भी कोई बडी आगजनी या दुघर्टना हो सकती है। मेला मैदान में नगर पालिका की बडी पानी की टंकी भी बनी हुई है जिससे पूरे नगर में पानी सप्लाय किया जाता है।
दशहरा मैदान में प्रतिवर्ष शास्त्रो के अनुसार रावण दहन किया जा रहा है। नपा द्वारा इस वर्ष मेला मैदान में रावण दहन का प्रस्ताव किया गया है और मेला मेदान में रावण दहन करने की तैयारीयां भी की जा रही है। जिसका नगर कांग्रेस कमेटी पुरजोर विरोध करती है।
हिन्दू धर्म व शास्त्रो के अनुसार दक्षिण दिशा में ही रावण दहन दशहरा मैदान में किया जाना चाहिए। इसके बावजूद भी नपा द्वारा मेला मेदान मे रावण दहन करने की तैयारी की तो नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक जनहित याचिका मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इदौर में तत्काल लगाई जावेगी। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
प्रतिवर्ष अनुसार रावण का दहन दशहरा मैदान पर ही किया जाये। आवेदन पर विचार कर जनहित में तत्काल निर्णय लिया जाए। ज्ञापन की एक एक प्रतिलिपि जिला कलेक्टर जिला धार तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई।