A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरायपाली : पोषण माह के तहत आँगनबाड़ी केंद्रो मे पोषण थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

 

महासमुंद :- रजत जयंती वर्ष एवं पोषण माह 2025 के अंतर्गत विभिन्न थीम पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा सरायपाली विकासखंड के सभी आँगनबाड़ी केंद्रो मे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।


आज 22/09/2025 सोमवार को सरायपाली में पोषण माह के तहत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता कर व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने हेतु पोषण माह का आयोजन किया गया, जिसमे सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो मे आज फल सब्जी से संबंधित फैंसी ड्रेस चित्रकारी स्थानीय स्तर पर खिलौना निर्माण पोषण संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे आँगनबाड़ी के छोटे छोटे बच्चो व स्कूल के बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

Related Articles


आज की कार्यक्रम मे फलों और सब्जियों से संबंधित गतिविधियों, स्थानीय स्तर पर खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने और परिवारों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने का एक एकीकृत दृष्टिकोण रहा है । इसमें फंसी ड्रैस (कागजो पर चित्रकारी), चित्रकारी और खिलौना निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियां शामिल रहा, जो पोषण शिक्षा को मजेदार और आकर्षक बनाया ।


महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक ने बताया की यह एक पोषण जागरूकता अभियान है, फल, सब्जी और उनके पोषक तत्वों के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूक करने के लिए आज की कार्यकम का आयोजन किया गया ।
बच्चों और परिवारों के लिए ‘फल-सब्जी थीम’ पर फंसी ड्रैस और चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित सभी आँगनबाड़ी केंद्रो मे की गई, व पोषण संबंधी जानकारी दिया गया स्थानीय फलों और सब्जियों के महत्व, उनके पोषण मूल्य और विभिन्न प्रकार के पोषण के बारे में जानकारी दिया गया ।


स्थानीय खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी, कागजो व कपड़ो से खिलौना बनाया गया जो रचनात्मक खिलौने परिवारों को स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री, जैसे मिट्टी, लकड़ी, या कपड़े से फलों और सब्जियों के आकार के खिलौने बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा ।

आज की कार्यक्रम मे पोषण शिक्षा के लिए फैंसी ड्रैस और चित्रकारी के माध्यम से फलों, सब्जियों और स्वस्थ भोजन की आदतों को चित्रित कर जन जागरूकता किया गया । कार्यक्रम मे समुदाय की भागीदारी रहा स्कूल के छोटे छोटे बच्चो ने भी कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!