
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
*अनूठा कार्यक्रम:- अपना घर आश्रमों में दिवंगत प्रभु जी के लिए गया तीर्थ कामवन गया कुंड पर किया तर्पण कार्यक्रम*
*अपनाघर सेवा समिति कामवन द्वारा विधिवत किया आयोजन*
कामां:– अपना घर सेवा समिति इकाई कामवन द्वारा अनूठा कार्यक्रम गया तीर्थ कामवन स्थित गया कुंड पर आश्विन कृष्ण अमावस्या को अपना घर आश्रमों में दिवंगत हुए प्रभुजीओं की आत्मिक शांति के लिए तर्पण कार्यक्रम का आयोजन पंडित परमानंद के निर्देशन में विधिपूर्वक किया गया।
अपनाघर के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी के अनुसार भारतवर्ष व नेपाल में स्थित 61 आश्रमो में विगत वर्षों में दिवंगत हुए समस्त प्रभुजीओं हेतु तर्पण कार्यक्रम का आयोजन श्राध्य पक्ष की अमावस्या पर किया गया तो मंत्रोच्चार व विधि पूर्वक श्रद्धा और कृतज्ञता अभिव्यक्त कर तथा उन्हें याद करने के निमित्त तर्पण किया गया। इस अवसर पर गया कुंड का महत्व बताते हुए रिटायर्ड प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली जहां भगवान श्री कृष्ण ने अपने बुजुर्ग मां यशोदा एवं नंदबाबा को समस्त तीर्थो की यात्रा कराने के लिए सारे तीर्थों का कामवन में ही आह्वान कर आमंत्रित किया और अपने बुजुर्ग माता-पिता को समस्त तीर्थो की यात्रा व दर्शन कराये। ऐसे कामवन धाम में गया तीर्थ से श्री गया जी महाराज को भी आमंत्रित किया था जिसमें श्राद्ध पक्ष के समय में अपने पूर्वजों के लिए तर्पण कराने से उनकी आत्मा को तृप्ति व शांति मिलती है। जायंट्स ग्रुप कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल ने बताया कि अपना घर आश्रमों में लगभग 14000 प्रभु जी निवास करते हैं। जिनमें से कई प्रभुजीओं का वहां रहते हुए देवलोक गमन हो गया ऐसी अतृप्त आत्माओं की शांति हेतु अपना घर सेवा समिति इकाई कामवन द्वारा यह अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपस्थित अन्य श्रद्धालु भी इस। तर्पण को देखकर भावुक हो उठे।
जायंट्स ग्रुप कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल सहित उमाशंकर शर्मा, हरप्रसाद नाटाणी, हरि कुम्हेरिया, गोविन्द खण्डेलवाल, सुनील तमोलिया, नैमी चन्द घघबाडी वाले, थान सिंह पीटीआई, महेन्द्र अरोड़ा ,सुरेश सोनी मनोज गंगोरा वाले, संजय जैन बडजात्या, ब्रजेश तिवारी,पंकज पुजारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।