A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर: ग्राम जोधपुरा की शामलाती भूमि विवाद का समाधान

प्रशासन की तत्परता से विवाद का निपटारा

कोटपूतली-बहरोड़ के उपखंड नारायणपुर की ग्राम पंचायत कोलाहेड़ा में आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ में राजस्व विभाग के स्टॉल पर ग्राम जोधपुरा की शामलाती भूमि से जुड़ा वर्षों पुराना विवाद सुलझ गया। शिविर में हल्का पटवारी और गिरदावर ने तत्परता दिखाते हुए विवादित भूमि का बंटवारा कर दिया, जिससे सह-खातेदारों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता झलक उठी।

आकाश पुत्र महेंद्र, मोनिका पुत्री महेंद्र, कमलेश कुमार पुत्र घनश्याम, हेमलता पत्नी महेंद्र, रामोतार पुत्र देवराम, सुनील कुमार पुत्र घनश्याम और बदरी पुत्र भगवाना आपसी सहमति से अपनी भूमि का विभाजन करवाने पहुँचे थे। शिविर स्थल पर ही बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर दी गई, जिससे मामला पलों में निपट गया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button