
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बानसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंघल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया। इस अवसर पर राजकीय उप जिला अस्पताल बानसूर में मरीजों को फल वितरित किए गए और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसूर में बालिकाओं को मिष्ठान वितरित किया गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और उनकी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियों का लाभ गरीब किसान, महिला और युवाओं तक पहुंच रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शशिकांत बोहरा ने भी विचार व्यक्त किए।
आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक सज्जन कुमार मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी, जिला मंत्री हेमलता सिसोदिया, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, मंडल महामंत्री संदीप जाट, पूर्व महामंत्री योगेश सोनी, मुकेश सुरेला, बबलू वाल्मीकि, रिंकू गुवारिया, हरि सिंह सैनी, गजेंद्र लाटा, विजय कुमावत, विष्णु सोनी, अजय खोवाल, सतीश चौधरी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।