
पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर)
रसड़ा-बलिया ll

👉 रेवती क्षेत्र की रहने वाली हैं दोनों बिटिया…..
👉 क्षेत्र में खुशी की लहर…..
👉 रसड़ा SO सर के द्वारा इन दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया…..
क्रिएट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड के सहयोग से शर्मा कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की दो होनहार छात्राओं प्रियांसी और सिद्धि ने हाई स्कूल में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने पे अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। को इन दोनों छात्राओं को स्कॉलरशिप के रूप में क्रिएट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
क्रिएट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड के भुवन राम ब्रांच मैनेजर एम सर ने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रियांसी और सिद्धि की इस उपलब्धि से हमें गर्व है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगी।
रसड़ा के SO सर ने इन दोनों छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फाइनेंस मैनेजर सर और डीएम सर भी उपस्थित थे। फाइनेंस मैनेजर सर ने कहा कि शर्मा कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर हमेशा बच्चों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी शिक्षा और विकास में हर संभव मदद करेगा।

प्रियांसी और सिद्धि ने अपने इस सम्मान के लिए शर्मा कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, क्रिएट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड और रसड़ा के SO सर का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है और वे आगे भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।
इस अवसर पर शर्मा कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक ने कहा कि यह संस्थान बच्चों को न केवल शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि प्रियांसी और सिद्धि की इस उपलब्धि से पूरे संस्थान को गर्व है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगी।
