
अलीगढ़ न्यूज
94.80 लाख से 474 को किया गया लाभान्वित
शादी अनुदान योजना के तहत करें ऑनलाइन आवेदन
अलीगढ़ 11 सितम्बर जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि पिछडा वर्ग शादी अनुदान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अलीगढ़ को कुल 1631 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले को 816 आवेदकों के लिए 163.20 लाख रूपये की धनराशि का आवंटन किया गया है, जिसके अनुसार वर्तमान में अभी तक वित्तीय वर्ष में 94 लाख 80 हजार से 474 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
उन्होंने जिले के अन्य पिछडे वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ें वर्ग को छोडकर) के गरीब व्यक्तियों को सूचित किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख प्रतिवर्ष से अधिक न हो। आवेदक शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन पश्चात तक किसी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से शादी अनुदान पोर्टल पर आवेदन करा सकते है