A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मंडलायुक्त ने किया सम्मानित

अलीगढ़ न्यूज़

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मंडलायुक्त ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

संगीता सिंहमण्डलायुक्त

Related Articles

अलीगढ़ 26 अगस्त 2025 राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत एटा एवं अलीगढ़ की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अलग पहचान बनाई है। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

          कार्यक्रम में अलीगढ़ की ड्रोन दीदी सीमा सिंह, नीरज कुमारी, लखपति दीदी ललिता शर्मा, विद्युत सखी लता सिंह और डीएमएम समीर कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं एटा जिले की बैंक सखी अंबिका, समूह सखी आशा, विद्युत सखी पूनम और डीएमएम हर प्रसाद को मंडलायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

          इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं आज न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना रही हैं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि “ड्रोन दीदी, बैंक सखी, विद्युत सखी जैसी योजनाओं ने महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा दी है। इनके कार्य अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी हैं।” मंडलायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को और अधिक मेहनत व लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और उनके प्रयास आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!