
चोपड़ा (अनिलकुमार पालीवाल)
चोपड़ा के इनरव्हील क्लब की ओर से ‘रंगीला सावन’ नामक आकर्षक कार्यक्रम का इस वर्ष भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थी रेट्रो, जिसके अंतर्गत पुराने दौर के गीतों पर आधारित सोलो, डुएट व ग्रुप डांस प्रतियोगिता तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ महिला नेत्री सौ. इंदिराताई पाटील ने की, प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. वंदना पाटील व इनरव्हील पी.डी.सी. अश्विनी गुजराती उपस्थित थीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रीटा हुंडीवाले व प्रीति गुजराती ने किया। प्रमुख अतिथि के हस्ते दीप प्रज्वलन के पश्चात अंजली देशमुख ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का प्रस्ताविक अध्यक्ष सौ. भारतीताई बोर्से ने किया। सूत्रसंचालन पुनमताई गुजराती, नीतू अग्रवाल व कांचनताई टिल्लू ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर दर्शकों के लिए कल्पना जाधव ने कुछ सरप्राइज गेम्स का आयोजन किया।
अध्यक्ष सौ. इंदिराताई पाटील ने अपने भाषण में कहा कि यह मंच महिलाओं को अवसर प्रदान कर नारी जगत को सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान करने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने इस उपक्रम की सराहना की और सभी को शुभकामनाएं दीं।
विजेताओं की सूची :
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता :
प्रथम – माधुरी अहिरराव,
द्वितीय – माधुरी शर्मा,
तृतीय – हेतल पटेल
डुएट डांस :
प्रथम – शीतल नागपुरे व अलका बारी,
द्वितीय – धनश्री बागल व पल्लवी नेवे,
तृतीय – कनक सचदेव व त्रिवेणी महाजन
ग्रुप डांस :
प्रथम – विद्या विहार नारी शक्ति ग्रुप,
द्वितीय – गणपुर ग्रुप
सोलो डांस (60 वर्ष से कम आयु वर्ग) :
प्रथम – नेहा मकवाना,
द्वितीय – मोहिनी पाटील
तृतीय – प्रसादी गुजराती
उत्तेजना पुरस्कार – पारुल जैन, एंजल सचदेव व गौरी जगताप
सोलो डांस (60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) :
प्रथम – सौ. छायाबेन गुजराती
विजेताओं को इनरव्हील क्लब की ओर से सम्मानचिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव शैला सोमाानी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सदस्यों का उत्साही प्रतिसाद मिला और सभी के सहभाग से कार्यक्रम और भी रंगीन बन गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विजेता प्रतियोगियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।