

अलीगढ़ न्यूज़
अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज खैर में छात्राओं के साथ मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न की सूचना मिलने पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में अखिल भारतीय करणी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज खैर में कॉलेज प्रबंधक विशाल शर्मा , उप प्रधानाचार्य सुखवीर कौशिक एवं अध्यापिका उमा भारद्वाज के द्वारा छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का विरोध करते हुए उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और विद्यालय के अंदर वहां के प्रबंधक एवं अध्यापकों के द्वारा इस तरह की घिनौनी हरकत को करना इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना है ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी अलीगढ़ में पधार रहे हैं तो उनको भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से इस घटना से अवगत कराया जाएगा साथ ही ज्ञानेंद्र सिंह चौहान पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि 48 घंटे में पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में करणी सैनिक और समाज के लोग एकत्रित होकर खैर थाने का घेराव करेंगे। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन मालवीय, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दलबीर सिंह, निगम पार्षद राकेश ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति वीरू भदोरिया पीड़ित छात्रा के भाई अभय सिंह, अंकुर ठाकुर, राम कुमार शर्मा उपस्थित थे।