A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

खैर पुलिस को मिली बडी सफलता

अलीगढ़ न्यूज़

जिला अलीगढ़ के थाना खैर इलाके में पुलिस ने 6 लुटेरों को पकड़ लिया। इनमे दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में नकली नोटों के अलावा लूटी गई बाइक, स्कूटी मिली है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कार और तमंचा कारतूस भी मिले हैं। दो लूट की घटनाओ का भी खुलासा किया है। पुलिस सभी के खिलाफ कार्यवाही कर कोर्ट में पेश करेगी।

सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि लूटेरों को नाइल बांकनेर रोड नगर पालिका की दीवार के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में अपनी पहचान अमित पुत्र राम खिलाड़ी निवासी मार बीन वाली गली मोहल्ला नगला कलार, शिवम उर्फ शिवा पुत्र महाराज सिंह निवासी खेरेश्वर मंदिर के पास थाना रोरावर, लकी उर्फ रोमियो पुत्र नवरत्न सिंह निवासी सूत मिल चौराहा, विशाल पुत्र सतीश निवासी बाल्मिक बस्ती नगला कलार के रूप में बताई। जबकि इनके अलावा दो बाल अपचारी भी हैं।

Related Articles

पुलिस को इनके पास से 1 लाख 45 हजार 200 के नकली नोट, एक लूटी गई बाइक और स्कूटी एक्टिवा के अलावा चार तमंचा, आठ जिन्दा कारतूस मिले हैं। घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान अमित व अन्य लुटेरों ने स्वीकार किया कि प्रिंटर द्वारा नकली नोट छाप कर अपना जेब खर्च चलाते हैं।

सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने आगे बताया कि लुटेरों को नगर पालिका की दीवार के पास से गिरफ्तार किया है। 25 जुलाई की रात्रि सोमना रोड पर एक व्यक्ति से बाइक और फोन लूटा था। जबकि शहर के कठपुला पर दूसरे व्यक्ति से फोन व स्कूटी लूटी थी। लूटे गए दोनो वाहन बरामद कर लिए गए हैं।

इनमें अमित के खिलाफ एक, शिवम के खिलाफ दो और लकी उर्फ रोमियो के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं। सभी के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!