अखंड भारत समाचार गुरुग्राम हरियाणा कर्ण सिंह लखेरा राजकीय प्राथमिक। पाठशाला रहनवा मे आज पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सरपंच रामबीर जी रहे। कार्यक्रम का मार्गदर्शन क्लॅस्टर हेड श्री जय भागवान जी ABRC पुष्पा मैडम व अनीता प्रभारी के अधिन हुआ। कब मास्टर बलराज ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। ये पर्यावरण को शुद्ध करते है। गाँव मे रैली निकाल कर अधिक सेअधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। शिक्षक बलराज ने बताया कि हम सब को एक पौधा माँ के नाम व एक पौधा देश के शहीदों के नाम अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर भूप सिंह, धर्मेंद्र, सोनू, गणदत्त, राजेश, मोहन नंबरदार, सतीश सेन, SMC सदस्य रघुवीर सिंह, भीम सिंह पंच, वेद प्रकाश शर्मा, शिक्षक बलराज मौजूद रहे।