

Aligadhnewsराष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिले में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति विगत वर्ष 5717 के सापेक्ष 5015 बजुर्गों एवं बच्चों को चश्मे किए वितरितव र्तमान में 476 चश्मे बजुर्ग व्यक्तियों के लिए उपलब्ध अलीगढ़ 03 जुलाई 2025 (सू0वि0): जिले में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों और बुजुर्गों के नेत्र स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीरज त्यागी ने अवगत कराया कि दृष्टि कमजोर होने की समस्या से पीड़ित बुजुर्गों और विद्यालयी छात्रों के लिए नियमित रूप से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्र व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर निःशुल्क नेत्र परीक्षण, उपचार और चश्मों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में बच्चों के लिए निर्धारित लक्ष्य 3881 चश्मों का था, जिसके सापेक्ष 3154 चश्मों का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। वहीं बुजुर्गों के लिए 1836 के लक्ष्य के मुकाबले 1861 चश्मों का वितरण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए 476 चश्मे और उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार निरूशुल्क वितरित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक कर तय लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही वर्ष 2025-26 में चश्मों की आपूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया प्रगतिशील है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लक्ष्य की पूर्ति हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सीएमओ ने आमजन से अपील की है कि दृष्टि संबंधी समस्याओं से ग्रसित बच्चे और बुजुर्ग शिविरों में आकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मों का लाभ उठाएं ताकि जिले में नेत्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए अंधता निवारण मिशन को और प्रभावी ढग से आगे बढाया जा सके