A2Z सभी खबर सभी जिले कीनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

एंजिल पब्लिक स्कूल ने किया होनहारों का मान सम्मान।

पुलिस उपाधीक्षक ईश्वरसिंह रहे मुख्य अतिथि।

http://मोहरसिंह,नोहर ,जिला, हनुमानग़ढ़,राजस्थान। स्थानीय एंजल पब्लिक स्कूल द्वारा कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों का एक सम्मान समारोह विद्यालय ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक ईश्वर सिंह थे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय मैनेजमेंट से एडवोकेट के.एल मित्रुका ने की।विद्यालय के पूर्व छात्र मयंक मोदी,डॉ मयंक वाधवानी,निखिल चौधरी एवं प्रतीक मित्रुका कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। उपस्थित अतिथियों सहित विद्यालय निदेशिका श्रीमती शशि माहेश्वरी एवं प्रधानाध्यापक पंकज सिंह ने सरस्वतीजी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यालय ने अपने विद्यार्थी सीबीएसई दसवीं परीक्षा में 95.8% अंक के साथ नोहर टॉपर गौतम कंदोई,95.4% अंक के साथ नोहर में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष हिसारिया सहित 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर हर्षित शर्मा,खुशबू,कौमुदी एवं विनीत पूनिया को सम्मानित किया। इसके अलावा कक्षा दसवीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के 10 छात्रों का सम्मान किया गया तथा कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम देने पर विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों शमा मुल्तानी,गर्व अग्रवाल,अंजली बोहरा,इशिका गुरनानी,अंकित कुमार,सोमवीर तथा दिव्या कंदोई को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ईश्वर सिंह ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देने एवं कठिन परिश्रम कर एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण हेतु कार्य करने का आव्हान किया। विद्यालय के पूर्व छात्रों मयंक मोदी,डॉ.मयंक वाधवानी,सीए प्रतीक मित्रुका तथा निखिल चौधरी ने अपने छात्र जीवन के संस्मरणों को याद करते हुए बताया कि यह उनके लिए बहुत गर्व का क्षण है की जिस विद्यालय से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की आज वही अतिथि के रूप में छात्रों का सम्मान करने आए है।उन्होंने कहा कि देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित कॉलेजों जैसे आईआईटी से इंजीनियरिंग,मेडिकल, एमबीए,चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि की शिक्षा ग्रहण करने की अपनी जीवन यात्रा में कभी कम तो कभी ज्यादा अंक प्राप्त किए परन्तु कभी काम करना बंद नहीं किया तथा इसी प्रकार आज के दौर के विद्यार्थियों को कभी अपने अंकों से प्रभावित होकर मेहनत करनी नहीं छोड़नी चाहिए। विद्यालय द्वारा कक्षा 10वीं को पढ़ाने वाले शिक्षकों पंकज सिंह,श्रीमती अनिता जोशी,श्रीमती तरन्नुम,राजीव सिंह,नरेश कुमार एवं श्रीमती निधि वशिष्ठ को भी उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों मुकेश हिसारिया,रूबी कंदोई आदि ने भी विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंध समिति के एडवोकेट के. एल मित्रुका ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय निदेशिका श्रीमती शशि माहेश्वरी ने कहा कि छात्रों से कहा कि जीवन में सबसे बड़ी परीक्षा एक बेहतर व्यक्ति बनने की होती है तथा इस परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाला ही सच्चा विजेता होता है।सम्मान अधिक अंक प्राप्त करने पर नहीं बल्कि सही दिशा में मेहनत करने पर किया जाता है तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने या कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को इससे प्रभावित नहीं होना चाहिए एवं भविष्य में अपनी रुचि के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी अतिथियों,अभिभावकों,अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!