A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकानपुरकौशाम्बीचित्रकूटप्रयागराजलखनऊ

किसानों के लिए आफत बनी बेमौसम बरसात व आंधी

पेड़ गिरने से टूटे विद्युत पोल, उड़े टीन शेड, विद्युत आपूर्ति बाधित

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र कौशाम्बी

कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र में सुबह आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इससे कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। साथ ही खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसान गजराज यादव, वीरेंद्र सिंह, मानसिंह यादव, सर्वदानंद मिश्रा, विपिन मौर्य आदि किसानों ने बताया कि रविवार सुबह की आंधी व बरसात से गेहूं आदि की फसल को नुकसान हुआ है। क्योंकि कुछ किसानों ने गेहूं की कटाई कर ली तो कुछ किसानों ने कटाई व मड़ाई नहीं कर पाए है।बेमौसम बारिश से फसल का नुकसान हो गया वही आम व महुवा के पेड़ो में लगे फल को भी क्षति पहुंची है । जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें है ।आंधी पानी से, व आकाशीय बिजली गिरने से अटसरॉय स्थित प्रयागराज ढाबा में बिजली के केबल सहित काफी नुकसान हो गया यही नहीं बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही । जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सिराथू तहसील क्षेत्र के धुंमाई का मजरा मुराइन का पुरवा गांव में रविवार सुबह आंधी पानी से आम का एक बडा पेड़ बीच सड़क पर अचानक गिर गया,जिसके जद में आने से विद्युत के दो पोल भी टूट गए। जिसकी वजह से शाखा से अजुहा जाने वाला मुख्य मार्ग छः घंटे बाधित रहा। गाव के लोगों ने गिरे आम की डालें काटकर 12:00 बजे दोपहर के बाद रोड चालू हुआ।तो वही विद्युत आपूर्ति खबर लिखे जाने तक बाधित रही।

 

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!