A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सी एल जी सदस्यों से मांगे सुझाव।

पुलिस थाना नोहर में किया गया सी एल जी बैठक का आयोजन।

http://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ विकास सांगवान ने पुलिस थाना नोहर में आज सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। बैठक में शहर के लोगों ने पुलिस अधीक्षक के सामने काफी सुझाव रखें। लोगों ने शहर ने चल रहे अवैध होटलो पर अंकुश लगाने,बढ़ती चोरी पर अंकुश लगाने ,यातायात व्यवस्था के साथ साथ पुलिस थाना में स्टाफ बढाने,नशे पर रोक लगाने,पेड़ो की कटाई पर रोक लगाने आदि विभिन्न सुझाव रखें। पुलिस अधीक्षक ने एक एक सुझाव पर बोलते हुए कहा कि एक एक समस्या का समाधान किया जाएगा,साथ ही कहा कि पुलिस द्वारा नवाचार भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आमजन का सहयोग लिया जाकर सूचना के आधार पर हर प्रकार के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। बैठक में शहर के लोगों सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर सुभाष शर्मा ,पुलिस उप अधीक्षक नोहर ईश्वरसिंह,फेफाना थानाधिकारी विजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!