A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेदेश

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो विदेशी महिलाएं सोने की तस्करी में शामिल हैं|

दोनों अफ्रीकी देश से आ रही है|

🕵🏼‍♀️👩🏻‍🏭 *एक और बड़ी खबर*🕵🏼‍♂️🧕🏼
*मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो विदेशी महिलाएं सोने की तस्करी में शामिल हैं| दोनों अफ्रीकी देश से आ रही है| इसके बाद संदेह के आधार पर दो महिला यात्रियों की सघन तलाशी ली गई| दोनों महिलाओं ने अपने अंडरगारमेंट्स और बैगेज में सोना छिपाकर रखा था:::!!*

*इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो विदेशी महिलाओं के पास से 32.79 किलो सोना जब्त किया है।जिसकी कीमत करीब 19.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है| आरोपी महिलाओं ने सोने को अपने अंडरगारमेंट्स और बैगेज में छिपाकर रखा था| दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है| जानकारी के मुताबिक,मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दो विदेशी महिलाएं सोने की तस्करी में शामिल हैं| दोनों अफ्रीकी देश से आ रही है| इसके बाद संदेह के आधार पर दो महिला यात्रियों की सघन तलाशी ली गई| दोनों महिलाओं ने अपने अंडरगारमेंट्स और बैगेज में सोना छिपाकर रखा था| कस्टम विभाग के मुताबिक, जब्त किए गए सोने की वजन करीब 32.79 किलो है| इसकी कीम 19.15 करोड़ रुपए है| दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर के उनसे पूछताछ की जा रही है| उनके साथियों की तलाश जारी है| पिछले सप्ताह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़े एक प्लेन के टॉयलेट से करोड़ों का सोना बरामद किया गया था| सोने का वजन 5.9 किलोग्राम और कीमत करीब 3.83 करोड़ रुपए बताई गई थी| कस्टम विभाग ने सोने को जब्त कर लिया| सोने की तस्करी की जांच की गई| कस्टम विभाग के अफसरों ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई से आए एक प्लेन की तलाशी ली तो उन्हें टॉयलेट में एक काले रंग का रबर का टुकड़ा मिला| इसके बाद जब उसकी जांच की गई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए| उस रबर के टुकड़े के अंदर छह सोने की छड़ें छुपा कर रखी गई थीं| कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि प्लेन के अंदर 5.9 किलोग्राम वजन की छह सोने की छड़ें बरामद मिली, जिनका टैरिफ मूल्य 3.83 करोड़ रुपए है| इसे भारत में तस्करी करके सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना लाया गया| लेकिन सोने की तस्करी कहां से हुई है, इसकी जांच जारी है| बताते चलें कि विदेशों से बड़े पैमाने पर भारत में सोने की तस्करी की जाती है| तस्कर बहुत ही अजीबो-गरीब तरीके से सोने की तस्करी करते हैं| कई जूते में छिपाकर तो कई अपने प्राइवेट पार्ट तक में रखकर विदेश से सोना लाते हैं और कस्टम की नजर से बचते हुए तस्करी करने की कोशिश करते हैं| पिछले महीने ऐसा ही एक मामला केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर देखने को मिला था और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा इस मामले की गहराई से जांच चल रही है।::;!!*

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!