Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

भाजपा की जीत पर श्री वंशीधर नगर में भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार

भाजपा की प्रचंड जीत पर मंगलवार को भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जमकर खुशियां मनायी।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा भाजपा की प्रचंड जीत पर मंगलवार को भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जमकर खुशियां मनायी।

भाजपाईयों ने बस स्टैंड से लेकर चेचरिया तक घूम घूमकर आतिशबाजी व नारेबाजी किया। कुमार कनिष्क ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं पलामू संसदीय क्षेत्र से विष्णु दयाल राम प्रचंड बहुमत के साथ हैट्रिक लगाए हैं। यह जीत जनता और कार्यकर्ता की जीत है। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जमकर पसीना बहाया था, जिसका परिणाम रहा की वीडी राम पलामू से लगातार तीसरी बार विजई हुए। खुशियां मनाने वालों में निवर्तमान वार्ड पार्षद नीरज कुमार, विकास पांडेय, विवेकानंद पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लालमोहन प्रसाद यादव, विकास स्वदेशी, जितेंद्र प्रसाद, निक्कू तिवारी, अवनीश कुमार शुक्ला, सूर्यनाथ प्रसाद, सुधीर प्रजापति, राहुल पाल, सोनू पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे।

Related Articles
Show More
Back to top button