A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

ट्रक हादसे में साठ लाख की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान

ट्रक हादसे में साठ लाख की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान

ट्रक हादसे में साठ लाख की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान

 

सुमेरपुर हमीरपुर। बस स्टैंड में ट्रक में हुई दुर्घटना में ट्रक मालिक सहित विद्युत विभाग एवं दुकानदारों को करीब 60 लाख की क्षति हुई है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे में यातायात बाधित रहा। जिससे लोग परेशान रहे। बीती रात एक ट्रक चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर डबल पोल पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को तोड़ता हुआ दुकानों में घुसकर पलट गया। इस घटना के बाद सुबह 11:00 बजे जब क्रेन मशीन से ट्रक को सीधा किया जा रहा था। तभी साथ शार्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। डीजल के साथ हवा के तेज झोंकों ने आग को देखते ही देखते विकराल कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने फैक्ट्री एरिया से फायर बिग्रेड की मशीन को बुलाया। लेकिन इस मशीन का पानी चंद मिनट में खत्म हो गया और आग नहीं बुझी। तब सीओ सदर राजेश कमल ने नवीन गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगी फायर मशीन के साथ मुख्यालय एवं मौदहा से फायर ब्रिगेड मशीनों को मौके पर बुलाया। नवीन गल्ला मंडी से आई मशीन ने केमिकल मिलाकर पानी की बौछार की तब कहीं जाकर आग बुझ सकी। इस घटना में ट्रक मालिक को करीब 40 लाख तथा विद्युत विभाग एवं दुकानदारों को 20 लाख की क्षति होने का अनुमान है। दुकानदारों ने नुकसान की तहरीर पुलिस को देने की बात कही है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button