A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

बड़े सरकार में बने अवैध कब्जों को लेकर पीर जी लोगों ने जिलाधिकारी बदायूं एवं एस एस पी को दिया ज्ञापन

दरगाह हज़रत सुल्तान उल आरफीन साहब ( रह. अलैहे )बड़े सरकार वक्फ no 223 बदायूं की वक्फ संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने एवं अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाए जाने एवं कब्ज़ा मुक्त कराए जाने के संबंध में

बदायूं 22 मई 2023 को
Vol – 1 – बड़े सरकार में बने अवैध कब्जों को लेकर बड़े सरकार के पीर जी लोगों ने जिलाधिकारी बदायूं एवं एस एस पी को दिया ज्ञापन


Vol – 2- विश्व प्रसिद्ध बदायूं के बड़े सरकार में जहां लाखों लोग अपनी इच्छा मुराद को पूरी करने के लिए आते हैं वहां पर बने अवैध कब्जा को लेकर के आज पीर जी लोगों ने डीएम एवं कप्तान को प्रार्थना देकर मांग की की जहां बड़े सरकार पर बने चबूतरे पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं वहीं कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से दुकानें बना कर किराया वसूलने का काम किया जा रहा है इनके अतिक्रमण को हटाने के लिए

Vol – 3 – आज दिनांक 22 मई 2023 को छोटे बड़े सरकार की इंतजामिया कमेटी के पीर जी लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध कब्ज़ा हटाने की गुहार की है
पूरे देश से यहां जायरीन आते हैं

बड़े सरकार पर पूरे देश से सभी धर्म के भक्त यहां आते हैं और अपने मन्नतें , मुरादे , को पूरा करने के लिए चादर एवं फूल, मालाएं चढ़ाते हैं तो वहीं यहां इन जायरीन भक्तों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी को लेकर आज पीर जी लोगों का प्रतिनिधि मंडल यहां बने अतिक्रमण को हटाने एवं जिन लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है उसको हटाने के लिए माननीय ज़िला अधिकारी महोदय बदायूं एवं माननीय पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जे को हटाया जाने की गुहार की है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की है वहां लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है उन्हें अवैध कब्जा को हटाने के लिए आज ज्ञापन सौंपा

Related Articles

Vol – 4 – पीर जी लोग वा इंतजामिया कमेटी दरगाह छोटे बड़े सरकार वक्फ नंबर 223, 224 बदायूं के लोगों ने मांग किया की दरगाह बड़े सरकार बदायूं के पते से बने अवैध राशन कार्ड वोटर लिस्ट की जांच करा कर वोटर लिस्ट से नाम हटाया जाए वही इन पीर जी लोगों ने बताया कि बड़े सरकार की वक्फ संपत्ति गाटा संख्या 2607, 2608, 2609, की पैमाइश टीम बनाकर आसपास की कृषि योग्य भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए

Vol – 5 – इंतजामिया कमेटी बड़े एवं छोटे सरकार बदायूं ने मांग की है कि राहत पुत्र लाला मिस्त्री द्वारा दरगाह परिसर में किया गया अतिक्रमण ध्वस्त कराया जाए

Vol -6- वर्तमान में दरगाह छोटे बड़े सरकार बदायूं के पीरजाद गान की उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ से 17 सदस्यीय इंतजामिया कमेटी नियुक्त है

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!