A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

गंदगी और मच्छरों से परेशान बैंक कॉलोनी के निवासी

जिला संवाददाता

गंदगी और मच्छरों से परेशान बैंक कॉलोनी के निवासी

 

अलीगढ़ । सर्व समाज बैंक कॉलोनी प्रीमीयर नगर द्वारा नगर आयुक्त को पत्र लिख शिकायत की है । इसमें कहा गया है कि बारिश से पहले इलाके के नाले – नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । जिससे इलाके में जलभराव की समस्या न हो । मच्छरों के प्रकोप से लोगों के उपाय भी किए जाएं ।

संस्था के अध्यक्ष श्रीराम ने बताया कि पूर्व में चार अप्रैल को भी इस समस्या को लेकर पत्र लिखा था । जिस पर अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है । अब फिर से गुहार लगाई है । इलाके की नालियों में कीचड़ और गंदगी भरी है ।

Related Articles

थोड़ी से बारिश होने पर नालियां ओवर फ्लो हो जाती हैं । गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है । गंदगी के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है । स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो . आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button