
आधुनिक भारत के निर्माण के महान जननायक थे राजीव गांधी
लालगंज कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसीजन
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर मंगलवार को अमर शहीद प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने पुण्यतिथि कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी को सूचना क्रान्ति तथा पंचायतीराज के सशक्तीकरण समेत आधुनिक भारत के निर्माण का महान जननायक बताया। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में राजीव गांधी का प्रधान मंत्रित्व काल स्वर्णिम इतिहास रच सका। वहीं सीएलपी नेता आराधना मिश्र मोना ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की महिलाओं को सशक्तीकरण के क्षेत्र में हर पटल पर आगे बढने का ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होनें कहा कि पंचायतों में महिलाओं को प्रतिनिधायन राजीव गांधी का सबसे बड़ा दूरदर्शी कदम रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। डॉ. राजकुमार पाण्डेय, डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री, सुधाकर पाण्डेय, अजय शुक्ल गुडडू, पवन शुक्ल, छोटे लाल सरोज, जावेद खान ने राजीव गांधी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, मुरलीधर तिवारी, मोनू पाण्डेय, दारा सिंह, आशीष कौशल, हरिशंकर सरोज, राजकुमार मिश्र, शेरू खां, राकेश तिवारी गुडडू, कुबेरपति मिश्र, भागवतभूषण पं. विनय शुक्ल, दिनेश सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह मोनू, धीरेन्द्र पाण्डेय, प्रीतेन्द्र ओझा, मुन्ना शुक्ला आदि रहे।
