A2Z सभी खबर सभी जिले की

काफी हर्ष और उल्लास से मनाया गया आदि गुरु शंकराचार्य जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम। जगतगुरु आदि शंकराचार्य स्वयं शिव के अवतार हैं।

जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब तब अत्याचारियों के दमन के लिए के भगवान का अवतार होता है।

पडरौना , विशुनपुरा गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के बैनर तले आदि गुरु शंकराचार्य जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम काफी हर्षोल्लास के साथ विकास खण्ड पडरौना के जंगल बनबीरपुर गिरि टोला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक महा मंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामबालक दास त्यागी जी रहे। संचालन अजय गिरि प्रदेश संगठन मंत्री ने किया।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में जिले के गोस्वामी बंधुओं ने भागीदारी किए।
शंकराचार्य जी के जीवनी और कार्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए दीनानाथ गिरि पूर्व प्रधानाचार्य एवं संरक्षक गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ दुदही कहे कि जगतगुरु आदि शंकराचार्य स्वयं शिव के अवतार हैं और प्रत्येक गोस्वामी शिव के अंश हैं।
ओमप्रकाश गिरि जी पूर्व शिक्षक और प्रदेश उपाध्यक्ष गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ कहे कि शंकराचार्य जी के
विचारोपदेश आत्मा और परमात्मा की एकरूपता पर आधारित हैं जिसके
अनुसार परमात्मा एक ही समय में सगुण और निर्गुण दोनों ही स्वरूपों में रहता है।
मुख्य अतिथि रामबालक दास त्यागी जी राष्ट्रीय संरक्षक गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है तब तब अत्याचारियों के दमन के लिए के भगवान का अवतार होता है। आदि शंकराचार्य को शिव का अवतार माना जाता है।

रामवृक्ष गिरि जी प्रदेश अध्यक्ष गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ ने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए अकेले चले थे और समस्त धर्मों के मठाधीशों को शास्त्रार्थ में परास्त कर अपना शिष्य बनाए थे और समाज को एक डोर में पिरोए थे।

कार्यक्रम को दिग्विजय गिरि जी प्रदेश महामंत्री, सुरेश गिरि, अमरेंद्र पूरी की राष्ट्रीय महामंत्री, सत्यनारायण गिरि मंडल अध्यक्ष, राजेश गिरि जिला संरक्षक, आरसी गिरि जिला उपाध्यक्ष, बासुदेव गिरि जिलाध्यक्ष, दिनेश्वर गिरि, पुण्य प्रकाश गिरि, महेश गिरि, रमेश गिरि, पिंटू गिरि, विंदेश्वरी गिरि प्रदेश महामंत्री, देवानंद गिरि जी मंडल उपाध्यक्ष आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ गिरि, रामदेव गिरि, राधेश्याम गिरि, भोलू गिरि, अनिरुद्ध गिरि,राजेंद्र गिरि, रामू गिरि, ब्रह्मा गिरि, राजन गिरि, शिवा गिरि, नीतीश गिरि, देवेंद्र यति, सुरेश गिरि, अंब्रिश गिरि, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!