A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़रायपुर

महाशिवरात्रि पर मंदिरो में विधीवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना

मंदिर प्रांगण को 108 दीयों से सजाया गया

हरिमोहन तिवारी /रायपुर

पुरे देश में महाशिवरात्रि शुक्रवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह से ही भक्तों हाथों में जल दूध बेलपत्र फल-फूल आदि पूजन सामग्री लेकर मंदिरों की ओर बढ़ रहे थे
जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। शहर से लेकर गांव के सभी मंदिरो में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर तरफ उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा, बच्चे युवा पुरुष महिलाएं सभी महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए दोपहर तक पहुंचते रहे। सबने अपने मनोकामना के अनुरूप पूजन हवन और अभिषेक कर भगवान शिव और देवी पार्वती से आशीर्वाद माँगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर

सीतापुर के हाईस्कूल परिसर में स्थित शिव मंदिर में भी धूमधाम से भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। कॉलोनी निवासी अर्चना मिथलेश तिवारी ने मंदीर परिसर को 108 दीप जलाकर भगवान शिव को श्रीफल एंव प्रसाद इत्यादि अर्पण कर हाथ जोड़कर सभी की खुशहाली की कामना की एंव प्रसाद वितरण किया!
अर्चना मिथलेश ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है।
यह पर्व समाज को आपसी प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है।
सभी शिव भक्तों को हमेशा तरक्की की ओर अग्रसर रखे
इस दौरान कॉलोनी निवासी गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button