Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

कांडी se पलामू संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां ने रविवार को कांडी प्रखंड के कांडी, सड़की घोड़दाग, चटनियां समेत विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

कांडी se

पलामू संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां ने रविवार को कांडी प्रखंड के कांडी, सड़की घोड़दाग, चटनियां समेत विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान ममता भुइयां ने कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बाजार स्थित हनुमान मन्दिर पहुंच कर भगवान की पूजा अर्चना कर लोगों की सुख शांति समृद्धि की कामना की।

तत्पश्चात बाजार के सभी दुकानदार भाइयों से डोर टू डोर जाकर मिलते हुए तथा आगामी 13 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव में लालटेन छाप पर बटन दबाकर अपार मातों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के दस वर्षों के शासन काल में यहां विकास के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया गया है।

Related Articles

मैं चुनाव जीतूंगी तो पेयजल, शिक्षा चिकित्सा, बेरोजगारी के साथ साथ लोगों की मूलभूत समस्या से निजात दिलाउंगी। पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता मुझे एक बार सेवा करने का मौका जरूर दें। मौके पर प्रमुख संघ अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, राजद प्रखंड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, कांग्रेस बीस सूत्री उपाध्यक्ष जवाहर राम, शिव सिंह, रमेश ठाकुर, नरुल मियां, अनुप पासवान, कृष्णा तिवारी, हकीम अंसारी, गुलाम अंसारी, गाज़ी खान सहित इंडिया गठबंधन के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!