A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

लायंस क्लब विदिशा आर्या की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक बैठक संपन्न

*लायंस क्लब विदिशा आर्या की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा होटल प्राइड मे हुई संपन्न*

डिस्ट्रिक्ट3233 G 2 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन जे पी एस जोहर जी की आधिकारिक यात्रा लायंस क्लब विदिशा “आर्या” द्वारा होटल प्राईड में संपन्न हुई। लायंस क्लब रीजन पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि जेसी कि हमारी परंपरा रही है, ‘अतिथि देवो भव’। सर्व प्रथम अतिथियों को तिलक लगाकर सम्मान किया। पश्चात प्रोटोकाल के अनुसार बोर्ड मीटिंग रखी गई। जिसमे सभी चेयर पर्सन ने अपने अपने कार्यों को अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जनरल मीटिंग दीप प्रज्ज्वलित कर पितृ पुरुष मेलविन जॉन के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ की। प्रेसिडेंट लायन शशि सिलाकारी ने सभा प्रारंभ की घोषणा की। एमजेएफ सुलभा गानू ने ध्वज वन्दना प्रस्तुत की। स्वागत गीत सह सचिव मंजू पांडे ने अपनी मधुर आवाज मे प्रस्तुत किया। क्लब की चहेती ऊर्जा से भरपूर अध्यक्ष शशि सिलाकारी ने अपना स्वागत वक्तव्य सदन मे प्रस्तुत करते हुए कहा की डिस्ट्रिक्ट के सभी टारगेट पर आर्या क्लब ने अपनी सेवाओं की आहुति बखूबी दी है। आगे भी पूर्ण प्रयासरत रहेंगे। सचिव एमजेएफ डॉक्टर निष्ठा नेमा ने सदन को माह जुलाई से अब तक की गई सेवा गतिविधियों को बहुत ही खूबसूरती के साथ अवगत कराया । लायंस क्लब विदिशा आर्या ने ई वेस्ट मैनेजमेंट पर अपना 100% देने का प्रयास किया है। कोषाध्यक्ष ने पूर्ण कोष का विवरण शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। दीक्षा निकेतन स्कूल मे रह रहे 2 बच्चों को, जो संगीत मे विशेष रुचि रखते है ।ढोलक एवम कपड़े भेट किएक् गए। एक जरूरत मंद बच्चे को स्कूल फीस हेतु कुछ राशि भेट की गई । ई बेस्ट कॉर्नर लगाया। जो सभी को पसंद आया। केबिनेट कोषाध्यक्ष लायन छाबड़ा जी को एलसीआईएफ हेतु राशि दी गई। केबिनेट सचिव अलका विजय जी ने आर्या की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए, पूर्व जॉन चेयर पर्सन शशि अग्रवाल को इंटरनेशनल से प्राप्त पिन, जो कि उनके लिए इंटरनेशनल से भेजी गई है। एवम पूर्व अध्यक्ष लायन श्रद्धा चौधरी को इंटरनेशनल से एक्सीलेंस क्लब पिन और बेच से सम्मानित किया गया। सभी ने इसकी भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए बधाई दी।।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जोहर जी ने क्लब को अपना बहुत ही सहज, सरल एवं सुंदर तरीके से मार्गदर्शन प्रदान किया जो सभी को पसंद आया। आपने साथ ही कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की। जो सभी के लिए अति आवश्यक थी। एफडीआई लायन शशि अग्रवाल ने पूरे प्रोग्राम को एक सूत्र में पिरोकर सुंदर संचालन किया। क्लब चार्टर रीजन चेयर पर्सन लायन सुचिता सोनी द्वारा पूरे प्रोग्राम का प्रतिउत्तर दिया।एमजेएफ लायन मेघा दुबे ने सभी का आभार प्रस्तुत किया । इस अवसर पर जॉन चेयर पर्सन लायन अभिलाष बिंदल, वरिष्ठ लायन लीडर्स एवम आमंत्रित डीसी तथा विभिन्न क्लब के प्रेसिडेंट एवम अन्य संस्थाओं के टीचर्स उपस्थित थे। डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायन सी एल गोयल,डीसी लायन अशोक कोठरी, लायन एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस,डीसी लायन मुदित बंसल, रीजन पी आर ओ लायन अरुण कुमार सोनी, डीसी लायन रवि साहू,वरिष्ठ लायन सुषमा बिरथरे, वरिष्ठ लायन गीता सक्सेना बेतवाअध्यक्ष लायन अर्चना सोनी, लायन संध्या कौशल, लायन रूपलता सोनी, सेकंड vp लायन निकिता सर्राफ, लायन रेखा श्रीवास्तव, प्रिंसिपल रीना शर्मा, रजनी रघुवंशी, एमजेएफ लायन सुलभा गानू, एमजेएफ लायन मेघा दुबे, तथा दीक्षा निकेतन स्कूल स्टाफ सही कई लोग उपस्थित थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!