A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ग्राम पंचायत केलावा में हुऐ लाखों रूपयों के गबन को लेकर ग्रामीण पहुंचे राजधानी

ग्राम पंचायत केलावा पंचायत समिति सांकड़ा में हुऐ लाखों रूपए के गबन को लेकर ग्रामीण जयपुर में शासन सचिवालय व महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक विभाग जयपुर पहुंचे उन्होंने अपने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत केलावा में सरपंच पुत्र राजसिंह ने फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रूपए ग्राम पंचायत केलावा की सरकारी राशि का गबन कर लिया है जिसको लेकर पूर्व में जिला कलेक्टर जैसलमेर व जिला परिषद व पंचायत समिति सांकड़ा में कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन पंचायत समिति सांकड़ा की टीम द्वारा फर्जी जांच करवाकर आगे भेज दी जाती है उन्होंने कहा कि राज्य स्तर की टीम बनाकर ग्राम पंचायत केलावा में हुऐ गबन की जांच करवाई जाये व दोषियों को सख़्त सजा दिलवाई जाये ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच कार्यकाल को 3 साल से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन आजतक ना कभी ग्राम सभा का आयोजन करवाया ओर ना सरपंच पंचायत मुख्यालय पर आई सरपंच पुत्र राजुसिंह फर्जी हस्ताक्षर करके ग्राम पंचायत का कार्य सम्भाल रहा है उन्होंने निम्न कार्यों की जांच करने का शासन सचिव से निवेदन किया है

1,सार्व इंटरलोकिंग सड़क निर्माण कार्य कौशलपुरी मठ‌ से केलावा रोड तक 5 लाख,कम्मु शॉक पिट निर्माण केलावा 3 लाख , सार्वजनिक टांका निर्माण मुसलमानों की ढाणी 1 लाख , सार्वजनिक पार्क निर्माण नागणेची मंदिर केलावा 1.50 लाख, सार्वजनिक टांका निर्माण नदायतो की ढाणी 50 हजार, सार्वजनिक टांका निर्माण भाटियों की ढाणी 70 हजार, सार्वजनिक टांका मय शोचालय निर्माण थाट 3 लाख ,वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्माण थाट 5 लाख ,सार्व. सोच.नि. मेघवालों का बास 1 लाख,सार्व. चारदिवारी मय टांका निर्माण थाट,4.50 लाख,सार्व. वाटर हार्वेस्टिंग 5 लाख, सार्वजनिक टांका मय शोचालय निर्माण थाट 3 लाख ,

चबूतरा निर्माण थाट 1 लाख,सार्व.वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्माण देवडों का बास बीलिया 5 लाख,वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर निर्माण बीलिया 5 लाख, टांका निर्माण अब्दुल सत्तार के घर के पास 1 लाख रुपए, शोचालय निर्माण असमा/आमिर के घर के पास 95 हजार,

Related Articles

सार्व. टांका मय शोचालय निर्माण आमिर खान के घर के पास 1 लाख टांका निर्माण सत्तार खान के घर के पास 50 हजार ज्ञापन में बताया कि इनके अलावा और भी कई ऐसे कार्य हैं जिनके पैसे उठा लिए और मौके पर काम नहीं करवाया राज्य स्तर की टीम अगर जांच करेगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ग्रामीणों का आरोप है कि तकरीबन 1 करोड़ का गबन है केलावा में उच्च स्तरीय टीम से जांच करवाने की मांग की है इसके अलावा ग्रामीण ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की देश में आरटीआई लागू करवाने वाली अरुणा रॉय, सूचना एंव रोजगार अधिकार अभियान की सदस्य कविता जी कमल किशोर ,एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करके ग्राम पंचायत केलावा में हुए गबन में साथ देने की अपील की है

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button