A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

जिला चिकित्सालय में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई

हाट बाजार में रैली के माध्यम से मतदान करने का संदेश दिया
जिला चिकित्सालय में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई

विदिशा जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदान तिथि को सभी मतदाता अपने अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान करे इसके लिए स्वीप गतिविधियों तहत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बुद्धेश कुमार वैद्य एवं जिला पंचायत सीईओ तथा स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन मेें मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के तहत ग्राम हिरनई में विविध गतिविधियों का आयोजन कर मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रसारण किया गया है ग्राम में पोषण सप्ताह अंतर्गत विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए अभिप्रेरित ही नहीं किया गया बल्कि यहां लगने वाले हाट बाजार में भी मतदाता जागरूकता हेतु रैली के माध्यम से हाट बाजार में छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले व्यापारियों व हाट बाजार में खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों को मतदान दिवस पर मतदान करने के लिए अभिप्रेरित किया गया है।
इसके साथ ही विदिशा के जिला चिकित्सालय परिसर में डॉक्टर, स्टाफ, नर्स, समेत अन्य के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ का वाचन भी किया गया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!