A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

वन्दे भारत न्यूज़ चैनल चित्रकूट से जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने आज लोकसभा सामान्य’ निर्वाचन-2024 को देखते हुए राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट का औचक निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना की व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से की, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ से कहा कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की सभी व्यवस्थाओं के लिए एक प्लान बनाकर प्रस्तुत करें, उन्होंने कहा कि उसमें कंट्रोल रूम, मीडिया सेंटर, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए एक मैप तैयार करके व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमेश चन्द्र निगम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता नेद्रमणि मिश्र

बन्दे भारत न्यूज चैनल

Related Articles

चित्रकूट/ सतना/ मैहर

Show More
Back to top button