A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबरेली

बरेली दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके पर दर्द नाक मौत

बरेली में दिल्ली नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर ड्राइवर की मौके पर हो गई मौत

विपिन गुप्ता जिला ब्यूरो (बरेली)

बरेली दिल्ली नेशनल पर खड़े ट्रक में अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर ड्राइवर की मौके पर हो गई दर्दनाक मौत

बरेली : दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. हादसा सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में अज्ञात वाहन के टकराने के चलते हुए. इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और परिजनों को सूचना दी.

पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के टूलिया गांव के पास शुक्रवार रात बरेली से दिल्ली की तरफ जा रहा एक ट्रक खराब हो गया था. इसके बाद चालक ने ट्रक सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया. इसी बीच पीछे से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में खराब ट्रक डिवाइडर पर चढ़ता हुआ विपरीत लेन में चला गया और ट्रक के केबिन का गेट खुला होने के कारण चालक अचानक सड़क पर गिर गया. इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रक चालक की पहचान शिवकुमार राठौर पुत्र सुभाष राठौड़ निवासी संजयनगर थाना प्रेमनगर कोतवाली बरेली के रूप में हुई है. शिवकुमार महादेव ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था. प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!