A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

गाजीपुर में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई, आग लगने से कई लोग जिंदा जले

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

यूपी के

गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। बस पर हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई। इससे कई जिंदा जल गए। अब तक छह लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है। दस से अधिक गंभीर रूप से झुलसे हैं। बस में करीब 35 लोग सवार थे। बस शादी समारोह से लौट रही थी। हादसा मरदह में हुआ है। मौके पर जिले के डीएम और एशपी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। बस मऊ के कोपागंज से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। इस दौरान कच्चे रास्ते से आ रही थी बस के साथ हादसा हो गया। बस में 35 से अधिक लोग सवार थे।

सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों को राहत औऱ बचाव कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया है। झुलसे लोगों को अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कई लोगों को मऊ के अस्पतालों में भी भेजा जा रहा है। हादसे के बाद हाईटेंशन तार और करंट के कारण लोग दूर से ही बस को जलता देखते रहे। बिजली विभाग को करंट बंद करने की जानकारी दी गई। करंट बंद होने की पुष्टि के बाद ही लोग बस के पास तक पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

वाराणसी के डीआईजी ओपी सिंह के अनुसार बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुई है। मौके पर गाजीपुर के डीएम और एसपी मौके पर हैं और राहत कार्य में लगे हैं।घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तक पांच लोगों के मरने की सूचना है। घायलों की संख्या पता की जा रही है।

Related Articles

बताया जाता है मऊ के खिरिया काझा से बारात शादी के लिए गाजीपुर के मरदह में स्थित महाहर मंदिर जा रही थी। निर्माणाधीन कच्चे रास्ते से ही बस मंदिर के लिए निकली थी। इसी दौरान ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में बस आ गई। बस में तार सटते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं। अंदर मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोग कूद पड़े तो कुछ उसी में फंस गए। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते बस में आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

इन लोगों की हुई मौत

मरने वालों में मऊ जिले के खिरिया गांव के भगेलू राम और कलावती देवी की पहचान हो गई है। वहीं अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस परिजनों से सम्पर्क में हैं।

घटना में झुलसे ये लोग

अगलगी की घटना में झुलसने वालों में पवन (13) पुत्र बालकिशुन, आर्यन (7) पुत्र अरविंद, संगीता (30) पुत्री अरविंद को जिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं नैन्शी (29) पुत्री दिनेश, निर्जला सरोज (17) पुत्री दिनेश और पूजा (29) पुत्री गोविंद को मऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अंश (5) पुत्र अरविंद, दिनेश कुमार (38) पुत्र फूलचंद, रंजन (18) पुत्र फूलचंद्र, आर्यन (7) पुत्र अरविंद का मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया गया।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग बिजली विभाग पर लापवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व एसपी ओमवीर सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिसके बाउपद लोग शांत हुए।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!