A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर – बाइक की टक्कर साइकिल सवार की मौत

जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मार्ग पर शराब के ठेके पास शुक्रवार शाम बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के कुस्मही गांव निवासी बेचूराम (45) पुत्र मोती मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी काम करके साइकिल से घर के निकला था। अभी वह जोगिया और पकड़ी मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा था कि बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!