A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेआजमगढ़उत्तर प्रदेश

मड़ई में लगी आग , फटा सिलेंडर , तीन लोग झुलसे

आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव में आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से संत की रिहायसी मंडई जलकर खाक हो गयी। इस घटना में तीन लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव निवासी रामगढ़ यादव एक संत प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके पास सिर्फ पांच लड़कियां हैं, एक लड़की गंगा ही पिता के पास रहती है। रामगढ़ स्वयं ही अपना खाना बनाते खाते हैं। आज सुबह भी वह अपने लिए खाना बना रहे थे कि तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते रिहायसी मंडई को भी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े और मंडई में बंधे जानवरों को खोलकर बाहर किया। जलते हुए सिलेंडर को बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी उसमें विस्फोट हो गया जिससे रामगढ़ जहां मामूली रूप से झुलस गये वहीं उनके भतीजे बलिराम यादव उम्र 55 वर्ष तथा बलिहारी यादव उम्र 50 वर्ष पुत्रगण स्वर्गीय जासे यादव गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में रामगढ़ व बलिराम का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है तथा बलिहारी यादव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में पीड़ित परिवार की तीस हजार नकद सहित पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। करीब एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!