*कोटपूतली-बहरोड़, 26 नवंबर।*
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के उप प्रमुख पद के निर्वाचन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता द्वारा जारी परिणाम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी रमा गुर्जर जिला परिषद उप प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित की गई हैं।
रमा गुर्जर ग्राम सेवरा, तहसील विराटनगर की निवासी हैं। निर्वाचन में रमा गुर्जर को कुल 21 मत प्राप्त हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उम्मेद सिंह को मात्र 6 मत मिले। इस प्रकार रमा गुर्जर ने 15 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं ने रमा गुर्जर को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस के रामनिवास यादव निर्वाचित हुए थे। अब उप प्रमुख पद पर भी कांग्रेस का कब्जा होने के बाद जिला परिषद में कांग्रेस का पूर्ण दबदबा कायम हो गया है।
