मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
लोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचारलोकेसन नैनपुर* संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 *नैनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गुमशुदा लड़की को दस्तयाब किया*लोकेशन – मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 *सुबह-11 से शाम-4 बजे तक ड्यूटी-5 घंटे की मेहनत- और मानदेय सिर्फ-4 हजार रुपये*लोकेशन – मोहगांव 9399424203 *सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल- गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले- मरीजों को कहां मिले इलाज*मिशन ग्रीन कमाडों 3,0, के तहत वरला, तहसील के,धवली सेक्टर में दुर्गम गांवों तक पहुंची, स्वास्थ्य विभाग की टीमlमशीन ग्रीन कमांडो3,0 के ,तहत धवली सेक्टर के ग्राम धामन्या, में,एस ,डी,एम बड़वानी ने किया निरीक्षण।नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक में आदर्श ग्राम निर्माण एवं जल संचय के लिए बनाई गई कार्ययोजनाबैंक एवं विभाग आपसी समन्वय से जिले की आर्थिक प्रगति को दें गति: विधायक ओमप्रकाश धुर्वेदिव्यांग बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारीघरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग सख्तनशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार
Dharमध्य प्रदेशव्यापार

मान डैम में पानी की कमी, 50 दिन भी नहीं हो सकेगी पूरी सिंचाई

20 दिन नहरें चलेंगी, 10 दिन रहेंगी बंद.. मोटर पंप से पानी लेने वाले किसानों को नहीं मिलेगी जलापूर्ति.. रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। इस वर्ष मानसून की…

मान डैम में पानी की कमी, 50 दिन भी नहीं हो सकेगी पूरी सिंचाई
WhatsApp Facebook

20 दिन नहरें चलेंगी, 10 दिन रहेंगी बंद.. मोटर पंप से पानी लेने वाले किसानों को नहीं मिलेगी जलापूर्ति..

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। इस वर्ष मानसून की कमी का असर अब रबी फसलों की सिंचाई पर दिखाई देने लगा है। बारिश कम होने के कारण क्षेत्र के नदी-नाले, तालाब, कुएं और ट्यूबवेल अक्टूबर माह से ही दम तोड़ने लगे हैं। ऐसे में रबी फसल की बोवनी और सिंचाई की तैयारी कर रहे किसानों की उम्मीदें अब मान परियोजना की नहरों पर टिकी हैं। लेकिन मान डैम में पिछले वर्ष की तुलना में कम जलभराव होने से इस बार किसानों को पर्याप्त पानी मिलना मुश्किल है। जल उपलब्धता को देखते हुए विभाग ने सिंचाई के लिए सीमित समय तक ही पानी देने का निर्णय लिया है।

शुक्रवार से मान परियोजना की आरबीसी और एलबीसी नहरों के गेट खोलकर सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। जल वितरण व्यवस्था के तहत इस बार नहरें 20 दिन तक संचालित होंगी, जबकि 10 दिन बंद रखी जाएंगी। इस व्यवस्था के चलते किसानों को कुल मिलाकर करीब 50 दिन या इससे भी कम समय तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। ऐसे में सभी किसानों की पूरी फसल की सिंचाई कर पाना संभव नहीं होगा।

*कम जलभराव से बदली सिंचाई व्यवस्था*

मान डैम की स्थिति इस बार पिछले वर्षों जैसी नहीं है। मानसून में अपेक्षाकृत कम बारिश होने के कारण डैम में पर्याप्त जलभराव नहीं हो पाया। उपलब्ध पानी को देखते हुए विभाग के सामने सीमित जल संसाधन का अधिक से अधिक किसानों तक उपयोग सुनिश्चित करने की चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नहरों के संचालन का समय निर्धारित किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष नहरों से मिलने वाला पानी पूरी फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त नहीं होगा। उपलब्ध जल का उपयोग फसल को जीवित रखने और आवश्यकता के समय राहत देने के लिए किया जाएगा। इससे उन किसानों की चिंता बढ़ गई है, जिन्होंने मान परियोजना की नहरों के भरोसे रबी फसल की बोवनी की तैयारी की है।

*मोटर पंप से पानी लेने वालों को नहीं मिलेगी जलापूर्ति*

जल संकट को देखते हुए इस बार नहरों से मोटर पंप लगाकर पानी लेने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध पानी की बर्बादी रोकना जरूरी है, ताकि सीमित जलस्रोत से अधिक से अधिक किसानों की फसलों को राहत मिल सके। किसानों से भी नहरों के निर्धारित संचालन में सहयोग करने और पानी का सदुपयोग करने की अपील की गई है।

*जल उपभोक्ता संस्थाओं के साथ बैठक में बनी व्यवस्था*

रबी फसल की सिंचाई को लेकर मान परियोजना के अधिकारियों, जल उपभोक्ता संस्थाओं के अध्यक्षों और किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें डैम में उपलब्ध पानी, नहरों के संचालन और जल वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि नहरों में निर्धारित समय के अनुसार ही पानी छोड़ा जाएगा। 20 दिन नहरें चलाने के बाद 10 दिन का अंतराल रखा जाएगा, ताकि उपलब्ध जल का नियोजित तरीके से उपयोग किया जा सके।

मान परियोजना के एसडीओ ईश्वराम कनौजे ने बताया कि सभी किसान जल वितरण व्यवस्था प्रणाली के अनुसार ही पानी का उपयोग करें। उपलब्ध जल को देखते हुए आरबीसी एवं एलबीसी नहरों के गेट खोलकर सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ही सिंचाई करनी होगी।

*नहरों के भरोसे खेती करने वाले किसानों की बढ़ी चिंता*

क्षेत्र में बारिश की कमी के कारण पहले ही जलस्रोतों का जलस्तर घट गया है। ऐसे में किसानों के सामने रबी फसल को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। जिन किसानों ने मान परियोजना की नहरों के भरोसे गेहूं, चना और अन्य रबी फसलों की तैयारी की है, उन्हें अब उपलब्ध पानी के अनुसार ही सिंचाई की योजना बनानी होगी।

नहरों के सीमित संचालन और मोटर पंप से पानी लेने पर रोक के चलते किसानों को निजी जलस्रोतों की उपलब्धता पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है। इस बार कम जलभराव ने मान परियोजना के पानी पर निर्भर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब किसानों की उम्मीद है कि उपलब्ध पानी का वितरण व्यवस्थित तरीके से हो, ताकि कम से कम उनकी फसल को नुकसान से बचाया जा सके।