मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफीबहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफी
Mirzapurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

संयुक्त विकास आयुक्त ने किया पहाड़ी ब्लॉक का निरीक्षण।*

*संयुक्त विकास आयुक्त ने किया पहाड़ी ब्लॉक का निरीक्षण।* *कई बिंदुओं पर योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।* *जनपद मीरजापुर से सहायक ब्यूरो चीफ अजय कुमार…

संयुक्त विकास आयुक्त ने किया पहाड़ी ब्लॉक का निरीक्षण।*
WhatsApp Facebook

*संयुक्त विकास आयुक्त ने किया पहाड़ी ब्लॉक का निरीक्षण।*

*कई बिंदुओं पर योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।*

*जनपद मीरजापुर से सहायक ब्यूरो चीफ अजय कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट*

*जनपद मिर्ज़ापुर।*
मीरजापुर में आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के तहत शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त, विंध्याचल मंडल ने विकासखंड पहाड़ी का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए 49 बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत ब्लॉक कार्यालय पहाड़ी से हुई। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), पंचायती राज, जल निगम और कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया।
इसके बाद संयुक्त विकास आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री का निरीक्षण किया। यहां ओपीडी, दवा वितरण कक्ष और प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को देखा तथा स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जताया। इसके बाद हिनौती ग्राम पंचायत में पुरस्कार राशि से निर्मित भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की ओर से 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन भवन को जल्द पूरा कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
भरपुरा ग्राम पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निर्मित आरआरसी सेंटर और पीडब्ल्यूएमयू प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को जनरेटर की व्यवस्था कराकर ओएसआर शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अटल पार्क का जायजा लेकर युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के अंतिम चरण में संयुक्त विकास आयुक्त लोकापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां आयोजित अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने विद्यालय में इको क्लब, साइंस लैब और खेल मैदान की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवमणि दुबे, मंटू चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।