बड़वानी के जुलवानिया में स्क्रैप दुकान में लगी लाखों का सामान जलकर राख।—
🔥 *अखंड भारत न्यूज़ | बड़वानी | ब्रेकिंग*
*जुलवानिया में स्क्रैप दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान*
बड़वानी जिले के जुलवानिया में रविवार देर रात करीब 11 बजे एक स्क्रैप दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया, जिसमें लाखों रुपये का कबाड़, लोहा, प्लास्टिक जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही सेंधवा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट को आग का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
_रिपोर्ट – अखंड भारत न्यूज़, बड़वानी_
—
