मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेश

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को भाजपा धार ग्रामीण जिले के 21 मंडलों के 1204 बू…

1204 बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, स्वच्छता, पर्यावरण और नशामुक्ति का दिया संदेश
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को भाजपा धार ग्रामीण जिले के 21 मंडलों के 1204 बूथ केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के बड़दा मंडल स्थित बूथ क्रमांक 155 पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं जिला प्रभारी रविंद्र परिहार ने मांडव में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के जीवन एवं उनके सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान का स्मरण किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर और मोढेरा सूर्य मंदिर सहित देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए नदी, बावड़ी, कुएं और समुद्र तटों की सफाई में जुटे नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सुंदरबन में महिलाओं द्वारा मैंग्रोव संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘नशामुक्त युवा अभियान’ की जानकारी भी साझा की गई। प्रधानमंत्री ने गांव-कस्बों तक खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई तथा हॉकी से जुड़े राजेंद्र सेठी के प्रयासों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवले की खेती एवं उससे जुड़े स्थानीय उद्यमों का उदाहरण देते हुए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना की उपयोगिता बताई। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आंवले से कैंडी, मुरब्बा, जूस, अचार सहित विभिन्न उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही कुपोषण के खिलाफ देशभर में चल रहे जनभागीदारी आधारित अभियानों की जानकारी भी साझा की।

‘मन की बात’ में थाईलैंड के चियांग माई स्थित गणेश हिमाल म्यूजियम का भी उल्लेख हुआ, जहां भगवान श्री गणेश की 10 हजार से अधिक प्रतिमाएं संग्रहित हैं। प्रधानमंत्री ने इसे भारतीय आस्था एवं संस्कृति के वैश्विक प्रभाव का उदाहरण बताया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि जिले के सभी 1204 बूथों पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, पूर्व सांसद , पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य , जनपद अध्यक्ष , जनपद सदस्य , भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा देश के सकारात्मक वि प्रयासों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।